What are the causes for irregular periods | अनियमित पीरियड के कारण और इलाज

 अनियमित पीरियड के कारण और इलाज | What are the causes for irregular periods and Treatment.

  • लड़कियों में अनियमित पीरियड (Irregular periods ) के कई कारण होते है। लेकिन कुछ सामान्य कारणों में ये कारण शामिल हैं। जैसे की हार्मोनल असंतुलन, शरीर का वजन तेजी से बढ़ना,तनाव महसूस करना, आहार और व्यायाम के बदलाव, या गर्भावस्था से संबंधित समस्याएं और तेलयुक्त खानपान जैसे कारणों से लड़की मै पिरियड ( periods) की समस्या को देखा जा सकता है। अगर यह समस्या कुछ समय के लिए है तो आप खानपान, योग इत्यादि से इस समस्या से निजात पा सकते है। परंतु अगर यह समस्या बार-बार हो रही है या गंभीर हो रही है, तो आपके के चिकित्सक से संपर्क करना उचित होगा।

  • पीरियड्स ( periods) अनियमित होने के कई कारण हो सकते हैं। कुछ सामान्य कारणों में शामिल हैं:

  • हार्मोनल असंतुलन: 

हार्मोन का असंतुलन यह सबसे आम कारण है। कभी कभी तनाव, गलत खानपान के कारण हमारे हार्मोन असंतुलित हो जाते है,जिसके कारण लड़कियों के पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं।

  • शरीर का वजन बदलना:

  •  कभी कभी हमारा वजन तेजी से बढ़ जाता है या फिर घाट जाता है जिसके कारण भी पिरियड  ( periods)  से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसीलिए वजन का कम होना या बढ़ना भी पीरियड्स की अनियमित का कारण हो सकता है।

  • उच्च मातृत्व आयु: 

आज कल के युवतियों मै यह देखा जा रहा है की वे उच्च आयु मै शादी करना पसंद करते है। परंतु बढ़ती उम्र के साथ हमरी शरीर की शारीरिक क्षमता भी काम होने लड़ती है। इसीलिए यदि महिला की आयु उच्च हो जाए, तो पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं।

  • दवाओं का उपयोग:

 साथ ही कुछ दवाओं का उपयोग पीरियड्स  ( periods)  को प्रभावित कर सकता है। जैसे की गर्भ निरोधक जैसे मेडिसिन का जायदा प्रयोग आपके पीरियड के अनिमियता का कारण हो सकता है।

  • तनाव: 

तनाव भी हार्मोनों को प्रभावित करके पीरियड्स  ( periods)  को अनियमित बना सकता है।

  • आहार और व्यायाम के बदलाव: 

अनियमित आहार जैसे की सही समय पे खाना न खाना , तेलयुक्त भोजन और व्यायाम भी पीरियड्स ( periods) को प्रभावित कर सकते हैं।

  • गर्भावस्था से संबंधित समस्याएं

गर्भावस्था या गर्भाशय समस्याएं भी पीरियड्स को अनियमित कर सकती हैं।

यदि आपको अनियमित पीरियड्स  ( periods)  की समस्या बार बार हो रही हो, तो एक विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श करना उचित होगा ताकि सही निदान और उपचार किया जा सके।

 

पीरियड्स ( periods)  को नियमित रखने के लिए निम्नलिखित उपायों को अपना सकते हैं:

  • स्वस्थ आहार:

 आप के लिए स्वस्थ आहार जैसे पोषण युक्त आहार खाना महत्वपूर्ण है। पौष्टिक खाद्य पदार्थों का सेवन करें, फल और सब्जियां शामिल करें, फिबर से भरपूर आहार लें और ताजे पेय पदार्थों का सेवन करें। सही आहार से अनियमित पीरियड  ( periods)  के समस्या को ठीक किया जा सकता है।

  • व्यायाम: 

नियमित रूप से व्यायाम करना हमारे स्वस्थ के लिए भी महत्वपूर्ण है। नियमित रूप से योगा, व्यायाम, या किसी भी पसंदीदा शारीरिक गतिविधि को अपनाएं। जिससे आपके अनियमित पीरियड  ( periods)  की समस्या से जल्द ही राहत मिलेगी।

  • तनाव का संभाल: 

तनाव को कम करने के लिए ध्यान देना जरूरी है। मेडिटेशन, ध्यान, योग या शांति प्राप्त करने के लिए कोई अन्य एक्सरसाइज करना उपयुक्त हो सकता है।

  • विश्राम: 

पर्याप्त आराम लेना भी महत्वपूर्ण है। अगर आप प्रयाप निंद्रा नही लेते है , तो यह भी एक कारण हो सकता है आपके अनियमित पीरियड  ( periods)  के,निद्रा को पूर्णतया मिलने दें और अपने शरीर पे ध्यान देने के लिए पर्याप्त समय दें। और यह कोशिस करे की आपके सोने एवम जागने का समय आयुर्वेदा के अनुसार हो।

  • नियमित वैद्यकीय जाँच: 

यदि आपको अनियमितता की समस्या आ रही है, तो आप एक विशेषज्ञ चिकित्सक से जरूर परामर्श करें और संबंधित जांच करवाएं, जिससे समस्या का सही कारण का विश्लेषण हो।

  • ध्यान दें कि पीरियड्स  ( periods)  के नियमित होने में कुछ समय लग सकता है। यदि आपके उपायों के बाद भी समस्या बनी रहती है, तो एक विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह लेना जारी रखें।

  • पीरियड्स को नियमित बनाने के लिए कुछ योगासन लाभकारी हो सकते हैं। योग शरीर और मन को संतुलित बनाता है और हार्मोनल संतुलन को सुधारने में मदद कर सकता है। नीचे कुछ योगासन दिए गए हैं, जिन्हें पीरियड्स को नियमित बनाने के लिए प्रयास कर सकते हैं:

  • भ्रामरी प्राणायाम (Bhramari Pranayama):

 तनाव के कारण भी पीरियड अनियमित हो जाता है। भ्रमण प्रयाणम तनाव को कम करने का महत्वपूर्ण आसन है। यह प्राणायाम तनाव को कम करता है और मन को शांत करता है, जिससे पीरियड्स  ( periods)  को नियमित बनाने में मदद मिलती है।

  • भद्रासन (Bhadrasana): 

इस आसन को बैठे रहकर करें, जो गर्भाशय को मजबूत बनाता है और पीरियड्स ( periods)  को नियमित कर सकता है।

  • उपविष्टकोणासन (Upavistha Konasana): 

इस आसन को बैठे रहकर करें, जो पेलविक रीजन को मजबूत बनाता है और पीरियड्स  ( periods)  को नियमित करने में मदद कर सकता है।

  • मलासन (Malasana): 

इस आसन को बैठे कर करें, जिससे पेल्विक फ्लोर मजबूत होता है और जो पेलविक रीजन को संतुलित करता है और पीरियड्स को नियमित बनाने में मदद कर सकता है।

  • शवासन (Shavasana): 

शवासन विश्राम करने का आसान है जो तनाव को कम करता है और मन को शांत करता है, जिससे पीरियड्स  ( periods)  को नियमित बनाने में मदद मिलती है।

  • कार्डियो व्यायाम: 

योग, चलना, दौड़ना, साइकिल चलाना और स्विमिंग जैसे कार्डियो व्यायाम शरीर के हार्मोनल स्तर को संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं।

  • पेलविक फ्लोर एक्सरसाइज़: 

पेलविक फ्लोर को मजबूत करने के लिए कुछ विशेष व्यायाम जैसे कि केगल एक्सरसाइज़ कर सकते हैं। जो आपके पेल्विक फ्लोर को मजबूत करेगा।

  • प्राणायाम:

 भ्रामरी प्राणायाम और अनुलोम-विलोम प्राणायाम जैसे श्वास प्रश्वास विधियां तनाव को कम करने और पीरियड्स ( periods)  को नियमित बनाने में मदद कर सकती हैं। ये प्रयाणाम हमारे शरीर मै ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ता है जिससे धीरे धीरे शरीर के अन्य समस्यो से भी छुटकारा मिलता है।

  • व्यायाम शिविर: 

यदि आप नियमित व्यायाम करने में समर्थ नहीं हैं, अगर आपको पर्याप्त समय निकालना कठिन हो रहा हो तो आप व्यायाम शिविर या जिम ज्वाइन करके व्यायाम कर सकते हैं। जिससे व्यायाम शिविर आपको समय पर व्यायाम करने के लिए प्रोत्साहित करता है। और आप स्वस्थ रह सकते है।

योगासन करने से पहले अपने योग विशेषज्ञ से परामर्श करना अच्छा होता है, विशेषकर जब आप नए हों या योग को सीखना चाहते हों। इसके अलावा, पीरियड्स  ( periods)  को नियमित बनाने के लिए स्वस्थ आहार, व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली पर ध्यान देना भी महत्वपूर्ण है।

याद रखें कि व्यायाम करते समय ध्यान रखना अनिवार्य है। अगर आपको किसी बिमारी या गर्भावस्था के बारे में चिंता है, तो पहले अपने चिकित्सक से परामर्श करें और फिर उचित व्यायाम करें। साथ ही, स्वस्थ आहार और स्वस्थ जीवनशैली का पालन भी पीरियड्स  ( periods)  को नियमित रखने में मदद करेगा।

 

  • अनियमित पीरियड के क्या कारण है ।

  • अनियमित पीरियड को कैसे ठीक कर।

  • Period ko regular kaise kare

  • Period ko regular karne ka yoga

  • Period regular karne ka yoga

  • Period regular ke ka diet

  • Irregular period ke kya karan hai

Leave a Comment