2024 में विधानसभा चुनाव कहां-कहां है।

विधानसभा चुनाव :- प्रत्येक कुछ नियमित सालों में चुनाव करना या करवाना ही एक लोकतांत्रिक देश की पहचान है। जिस राष्ट्र में चुनाव ना हो उसे राष्ट्र को खुद को लोकतांत्रिक  देश कहने का कोई हक नहीं है।चुनाव लोकतंत्र की पहचान है।

  • लोकतांत्रिक देश में चुनाव के द्वारा ही वहां की सरकार का चुनाव होता है। हर देश में कुछ सालों के बाद चुनाव होता है और उसे चुनाव में जिस भी पार्टी के बहुमत होती है उसे पार्टी के लोग अपनी सरकार बनाने का हक रखते हैं। 2024 में विधानसभा चुनाव कहां-कहां है।
  • भारत एक लोकतांत्रिक एवं गणराज्य दोनों है। भारत लोकतांत्रिक एवं गणराज्य इसलिए है क्योंकि यहां पर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री दोनों का चुनाव होता है। विधानसभा चुनाव

 

आई अब जानते हैं भारत के किन राज्यों में 2024 में विधानसभा चुनाव होने वाले है। 2024 में विधानसभा चुनाव कहां-कहां है।

  • आंध्र प्रदेश
  • अरुणाचल प्रदेश
  • उड़ीसा
  • झारखंड
  • सिक्किम
  • हरियाणा
  • महाराष्ट्र और
  • जम्मू कश्मीर

अब बात करते हैं फिलहाल किन राज्यों में किसकी सरकार है। 2024 में विधानसभा चुनाव कहां-कहां है।

  • आंध्र प्रदेश :- तत्काल में आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की सरकार है। 2019 में हुई विधानसभा चुनाव में इस पार्टी ने बहुमत प्राप्त करके वहां पर अपनी सरकार बनाई और यहां के 15 वे मुख्यमंत्री के तौर  वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने शपथ ली।
  • यहां पर 175 विधानसभा की सीटें हैं।
  • अरुणाचल प्रदेश :- 2019 के विधानसभा चुनाव में अरुणाचल प्रदेश की जनता ने बीजेपी को बहुमत से जिता करके अपनी सरकार बनाने का अवसर दिया। पेमा खांडू ने इस राज्य में दसवें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लिया।
  • यहां पर 60 विधानसभा की सीटें   हैं।
  • उड़ीसा :-  उड़ीसा के तत्कालीन मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 5 मार्च 2000 से ही वहां के मुख्यमंत्री बने हुए हैं। वे अभी तक के सबसे लंबे मुख्यमंत्री पद पर बने रहे। उनका कार्यकाल कुछ 23 साल 295 दिन अभी हो चुका है(23/12/2023) के अनुसार।नवीन पटनायक बीजू जनता दल पार्टी से हैं।
  • उड़ीसा में 147 विधानसभा सीटें हैं।
  • झारखंड :- फिलहाल तो झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा  पार्टी से मुख्यमंत्री हैं। यह गठबंधन सरकार है झारखंड मुक्ति मोर्चा और इंडियन नेशनल कांग्रेस के बीच। हेमंत सोरेन प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं।
  • झारखंड में 80 विधानसभा सीटें हैं।
  • सिक्किम :- सिक्किम में एनडीए की सरकार है। एनडीए एक गठबंधन है जिसमें भारतीय जनता पार्टी प्रमुख है। प्रेम सिंह तमांग सिक्किम के दसवें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। प्रेम सिंह तमांग मुख्ता सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी से है,जो कि एनडीए में सम्मिलित है।
  • सिक्किम में 32 विधानसभा सीटें  हैं।
  • हरियाणा :- मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर कार्य कर रहे हैं। मनोहर लाल खट्टर भारतीय जनता पार्टी के हैं।
  • हरियाणा में 90 विधानसभा सीट है।
  • महाराष्ट्र :- महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं। महाराष्ट्र में शिवसेना की सरकार बनी हुई है जिसमें एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हैं।
  • जम्मू कश्मीर :- जम्मू कश्मीर तो पहले एक राज्य था परंतु 2019 में धारा 370 हटाने के बाद वह एक केंद्र शासित प्रदेश बन गया। धारा 370 को 5 अगस्त 2019 में हटाया गया। धारा 370 भारतीय इतिहास का एक कमी या फिर से बोले तो एक सर दर्द है। धारा 370 भारतीय संसद को जम्मू कश्मीर के लिए कोई भी नियम कानून अथवा वहां की कोई भी काम नहीं कर सकता था, जम्मू कश्मीर के बारे में कोई भी निर्णय लेने के लिए वहां की विधानसभा चुनाव से अनुमति लेनी पड़ती थी।यहां तक की वहां का एक अलग संविधान, राष्ट्रीय ध्वज  अलग राष्ट्रीय गान रखना और गाने की छुट देता था। अगस्त 2019 के बाद जम्मू कश्मीर को दो भागों में बांट दिया गया पहले जम्मू कश्मीर और दूसरा लद्दाख इसके बाद वहां पर सुख शांति कायम रखने के लिए एक महीने तक वहां पर इंटरनेट कर दी गई एवं मिलिट्री लॉ लागू किया गया ताकि वहां पर शांति बनाए रख सके हो सकता है। 2024 में जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो जाए और पक ऑक्यूपाइड कश्मीर के लिए भी तीन सीट रिजर्व रखी गई है।

लोकसभा का चुनाव :-

  • दो टर्म 2014 और 2019 से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनी हुई है।
  • 2014 में वाराणसी से सांसद चुने गए श्री नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लिए। उसे समय भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष  राजनाथ सिंह थे। 2014 से पहले नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। 2019 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अकेले 303 सीट मिले। 2019 में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह थे। कहां जाता है कि भारत जनता पार्टी को इतनी बड़ी बहुमत के पीछे अमित शाह का एक बड़ा योगदान था। 2019 की विधानसभा चुनाव में बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) ने कई रिकॉर्ड तोड़े उन्होंने अकेले अपने दम पर 19 राज्यों में भारत जनता पार्टी सरकार बनाई।
  • आने वाले 2024 का चुनाव में पूरी आशंका है कि भारत जनता पार्टी  एक बार फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपनी सरकार बनाने जा रही है।
  • परंतु 2024 में भारतीय जनता पार्टी को चुनाव जीतना थोड़ा मुश्किल होगा क्योंकि विपक्षी पार्टियों एकजुट हो गई है, लगभग 30 विपक्षी पार्टियों एकजुट हुई है जिसका नाम I. N. D.I.A रखा गया। अभी तक तो विपक्षी पार्टियों का प्रधानमंत्री के लिए चेहरा नहीं सामने आया है। परंतु मिली सूत्रों से पता चल रहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय  प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे  प्रधानमंत्री फेस होंगे। परंतु कहां जाता है कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस प्रस्ताव को इनकार कर दिया। मिले सूत्रों से पता चलता है कि मल्लिकार्जुन खड़गे का प्रधानमंत्री फेस का प्रस्ताव बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिया है। 

Leave a Comment